हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला |

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिले के करतला क्षेत्र अंतर्गत कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार रात हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया | इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई|| उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई| राजेश कुमार राजगामार का निवासी था| यह घटना बुधवार गुरुवार की दरम यानी रात करीब 2:00 बजे हुई | जब राजेश मंडी में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे| अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया| पत्नी की चीख पुकार के बावजूद आसपास वहां कोई मौजूद नहीं था| बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई| और वन विभाग को भी सूचना दी गई| वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा | हालांकि बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है| जिससे ग्रामीणों में दहशत है|

oplus_32
Santosh Kumar Singh
Latest News

72 घंटे की ड्यूटी के बाद जवानों ने परिवार संग मनाया जश्न फिल्मी गानों पर जमकर थिरके

दिव्य न्यूज़ 18:- पुलिस जवानों ने परिवार के साथ जमकर होली खेली लगातार 72 घंटे की ड्यूटी के बाद...

More Articles Like This