दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा में गुरुवार रात उरगा थाना क्षेत्र के तरदा के पास भारतमाला मार्ग पर एक स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई| इस हादसे में स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए | जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे,जो रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत है | मृतक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है| जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनाई गांव के निवासी था| घायलों में 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव रायपुर निवासी और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू सेमरा धमतरी निवासी शामिल है| दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें रायपुर रिफर किया गया| टक्कर के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकला गया|




