दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा सीएसईबी चौकी के बगल की एक दुकान में चोरी हो गई है| मंगलवार की रात चोरों ने लगभग ₹200000 का पान मसाला सिगरेट एवं अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई है | दुकान संचालक ने बताया कि त्योहार के मद्दे नजर दुकान में सामान भरा गया था| चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और सीट तोड़कर अंदर घुसे| उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले सिगरेट कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया| चोरी करने के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए|

[ दुकान संचालक ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो ताला लगा था |लेकिन छत टूटी हुई थी चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए| सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस कोरबा सीएस पी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है| पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है| और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके|




