सीएसईबी कर्मी के पुत्र की झाड़ियां में मिली लाश

Must Read

कोरबा केदर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कवर की मौत हो गई| उसके पिता जगदीश कंवर सीएसईबी कर्मचारी हैं | वह दर्री सीएसईबी कॉलोनी में निवास करता था यह घटना सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास हुई | जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी ओला स्कूटी पर सवार होकर दर्री कॉलोनी से कोरबा की ओर जा रहा था| सड़क किनारे झाड़ियां में उसकी स्कूटी गिरी हुई मिली| जबकि युवक का शव कुछ दूर झाड़ियां में पड़ा मिला |

oplus_32

[ मृतक मुकेश दर्री स्थित एक निजी पावर प्लांट कंपनी में कार्यरत था| उसकी अभी शादी नहीं हुई थी| दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया की दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साछो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|

oplus_32

[ सड़क हादसे में मौत की आशंका:- एनटीपीसी अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मुकेश को मृत्यु घोषित कर दिया| अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रथम दृष्टि या यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है| जिसमें किसी भारी वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटे आई और उसकी मौत हो गई | घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस नें पंचनामा कार्रवाई शुरू की शव को एनटीपीसी अस्पताल के मर्चरी में सुरक्षित रखा गया था जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया |

Latest News

तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को...

More Articles Like This