दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सजग कोरबा अभियान चलाया जा रहा है| कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की | पुलिस ने इमली डुग्गू सीतामढ़ी संजय नगर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बाइक से सघन पेट्रोलिंग की| इस दौरान अवैध शराब बेचते हुए कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई | इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई| इनमें इमली डुग्गू निवासी लक्ष्मी नारायण 42 वर्ष और संजय नगर चंापा निवासी गौतम दास 19 वर्ष शामिल है |
oplus_32
[ बी एनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचते 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की इनमें इमली डुग्गू क्षेत्र के निवासी विजय कुमार हिदायत खान रमेश देवांगन अशोक यादव मुन्ना राम साहू मुरारी मन चे गंगूराम रामूराम विष्णु कुमार और जितेंद्र यादव शामिल हैं | इसके अलावा रेलवे स्टेशन में सरप्राइज चेकिंग किया गया| नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक् चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक सरप्राइज चेकिंग अभियान भी चलाया गया इस दौरान स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने और बैठने वाले लोगों से पूछताछ की गई|