दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले टाटा मैजिक चालक पर कार्रवाई की है| सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक को ढूंढ निकाला और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4500 रुपए का जुर्माना लगाया | यह घटना पिछले दिनों कोरबा शहर के व्यस्त टीपी नगर से पावर हाउस रोड की ओर जाते समय हुई थी| चालक टाटा मैजिक वाहन को लहराते हुए चला रहा था| जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी| वह सोनालिया चौक से होते हुए टीपी नगर और फिर बुधवारी तक खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था |किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया| जो तेजी से वायरल हो गया| शुरुआत में वाहन की पहचान करना मुश्किल था| क्योंकि वाह न का नंबर प्लेट नहीं दिख रहा था| पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज वह स्थानीय लोगों की मदद से चालक का पता लगा लिया |
o
[वाहन क्रमांक सीजी 12 BM 5368 को जप्त किया गया | चालक की पहचान मनीष तिवारी पिता नरेंद्र तिवारी निवासी सीतामढ़ी के रूप में हुई| चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई| मनीष तिवारी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया| उस पर खतरनाक ड्राइविंग के लिए ₹2000 बहुरंगी लाइट लगाने के लिए ₹2000 और सीट बेल्ट का उपयोग न करने के लिए ₹500 का जुर्माना लगाया गया| एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा की सड़के सुगम आवागमन के लिए है स्टंट बाजी करने के लिए नहीं | नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी|
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।