दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिले में सजग़ कोरबा, सतर्क कोरबा, अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस ने उरांव बस्ती में चौपाल लगाई | इस दौरान पुलिस ने लोगों को नशा और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया|
शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए निर्देश| जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना और चौकी प्रभारी को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए हैं| इसके तहत आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके निराकरण का प्रयास करने को कहा गया है| यह अभियान शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है| नशे से दूर रहने की दी हिदायत:-
मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ उरांव पारा पहुंचे चौपाल लगाकर बस्ती वालों की समस्याएं सुनी| और उनके निराकरण का आश्वासन दिया | बस्ती वासियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय| यातायात नियमों का पालन करने| और अपराध से दूर रहने की समझाइए दी गई | लोगों को नशा और नशे के अवैध कारोबार न करने की सलाह दी गई | पुलिस की समझाइस शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्देश दिए गए | बस्ती वासियों ने नशा सेवन और अवैध कारोबार से दूर रहने का संकल्प लिया|है |




