दिव्य न्यूज़ 18:-

[ इंदिरा विहार कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया| आयोजक इंदिरा बिहार महिला मंडल के सदस्यों ने समारोह में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया | एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर समारोह में राधा कृष्ण की वेशभूषा में भजन वह फाग गीतों और बरसाने की होली पर नित्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही | इंदिरा विहार मंडल की अध्यक्ष कुमुद राठौर सचिव मुक्ता अग्रवाल कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रश्मि शरावगी मंजू गोयल रश्मि श्रीवास ने आपसी एकजुट के लिए होली मिलन समारोह की सराहना की समारोह में लोगों को शांतिपूर्वक होली का पर्व मनाने का संदेश भी दिया||




