
[ छत्तीसगढ़ रायपुर के बैरन बाजार स्थित आर्शीवाद भवन में 22 दिव्यांग जोड़ों ने सात फेरे लिए | अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद व कई सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पैर से दिव्यांग जोड़े 35 वर्षिय मोनू कुमार और भाटापारा की 27 वर्षीय शिक्षिका सरस्वती चक्रधारी ने सात वचन के साथ परिडय सूत्र में बंधे | दिव्यंगिता के कारण जब वह साथ फेरे नहीं ले सके तो संस्था के सदस्यों ने गोद में उठाकर फेरे करवाया | इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई |




