दिव्य न्यूज़ 18:-शुक्रवार की सुबह से ही भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) के प्रोजेक्ट में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने बागी रुख अपनाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। एलएंडटी कंपनी में कार्यरत मजदूर कल से हड़ताल पर हैं और आज भी उन्होंने सुबह से काम बंद रखकर प्रोजेक्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
आंदोलनरत मजदूरों ने प्लांट के भीतर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस और अन्य कार्यालयों का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन से पूरे प्रोजेक्ट में कामकाज ठप हो गया है।
मजदूरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें अन्य प्लांट्स की तरह केंद्र के समान वेतन और सुविधाएं दी जाएं। उनका कहना है कि पानीपत और सिंगरौली जैसे प्लांट्स में कर्मचारियों को अधिक दर पर भुगतान किया जा रहा है, जबकि बालको में अब भी पुराने रेट लागू हैं, जिससे मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है।
हड़ताल के कारण प्रोजेक्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। इस आंदोलन में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और उनके सहायक बड़ी संख्या में शामिल हैं। बताया जा रहा कि बालको प्लांट के अंदर के कई कंपनियां काम करती है और सैकड़ों मजदूर हैं, जो अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से लड़ाई लड़ रहे हैं।
वहीं, सुबह से आंदोलन की सूचना मिलते हैं काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वही बालको प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता के बाद ही यह आंदोलन समाप्त हो सकेगा। फिलहाल, बालको प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Must Read







