दिव्या न्यूज़18:- रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय का 62 व जन्मदिन उनके गृह ग्राम बगिया में उत्साह एवं आत्मीयता से मनाया गया । मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने ग्रह ग्राम पहुंचकर अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । दिनभर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा रहा जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया ।





