पानी की किल्लत तीन वार्डों में आपूर्ति ठप |

Must Read
oplus_32

[]दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा नगर निगम क्षेत्र के मुडापार समेत आसपास बस्तियों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा है| इससे वार्डो मे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है| शहर के रवि शंकर जोन कार्यालय के सामने बनी पानी टंकी से पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति की जाती है | रंगों का त्योहार होली पर लोगों के घरों में पानी की खपत बढ़ जाती है| नगर निगम की ओर से त्योहार के पहले ही मुड़ापार चिमनी भट्टा व रामनगर मैं पानी सप्लाई वार्ड के लोगों की जरूरत के हिसाब से नहीं किया जा रहा| शाम को 15 मिनट से भी कम समय के लिए पानी की सप्लाई की जा रही है | इससे वार्ड वासियों की परेशानी बढ़ गई है| इन बस्तियों के लगभग 3500 आबादी पीने के पानी की सप्लाई बिगड़ने से प्रभावित हैं |

Latest News

कोरबा में होली पर 33 लोगों को जेल|

दिव्य न्यूज़ 18:- होली पर्व को देखते हुए कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने...

More Articles Like This