तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा|

Must Read

]दिव्या न्यूज़ 18:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारियों को  रोंदा | इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया| हादसे के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि ट्रक के नीचे दबे हुए शव को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई| घटना पाली थाना क्षेत्र का है|

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कवर, (23) मंगल सिंह (25) और ओमप्रकाश के रूप में हुई है|~ जो पोटा पानी गांव के रहने वाले थे| वहीं घटना के बाद से परिजन और गांव वालों ने चक्का जाम कर रखा है| तब जाकर प्रशासन की ओर से 125000 125000 की घोषणा की गई है| मुआवजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए एवं जाम हटाया गया|

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार से टकरा गया| जिसमें तीन युवकों को कुचल चलते हुए पलट गया | हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभालने का मौका ही नहीं मिला| वही ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला | लेकिन उसे पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया |

 पढिए पूरी घटनाक्रम :- दरअसल जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर मंगल सिंह और ओमप्रकाश दीपिका के किसी निजी कंपनी में काम करते थे| बुधवार सुबह तीनों काम पर जा रहे थे| इस दौरान नुनेरा गांव के पास | तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया | इसके बाद ट्रक आ नियंत्रित होकर पलट भी गया | हादसे में तीनों युवको ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| स्थानी लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था| बाद में ट्रक के नीचे दबे शवो को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन को बुलाया गया || काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया |

Latest News

ZOMATO से अब खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा|

दिव्य न्यूज़ 18 :- जोमैटो डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है| कंपनी ने...

More Articles Like This