ट्रेन को बीच रास्ते छोड़कर भागा लोको पायलट

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- बिहार के किशनगंज में एक लोको पायलट ने ड्यूटी का समय पूरा होने के बाद ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा कर दिया और चला गया| ट्रेन 3 घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही|   क्या है पूरा मामला?  यह ट्रेन मालदा से सिलीगुड़ी जा रही थी | दोपहर करीब 2:52 पर ट्रेन किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची| * ट्रेन यात्रियों से भरी थी, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ी |* लोको पायलट ने कहा कि उसकी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी हो चुकी है|* रेलवे नियम के मुताबिक बिना आराम के आगे ट्रेन चलाना सुरक्षित नहीं है|* इसके बाद दूसरा लोको पायलट आया और करीब 3 घंटे बाद ट्रेन आगे बढ़ी | रेलवे ड्यूटी नियम क्या कहते हैं लोको पायलट की शिफ्ट आमतौर पर 8 से 9 घंटे की होती है| समय से ज्यादा काम को ओवरटाइम माना जाता है और अलग से भुगतान किया जाता है|* पैसेंजर ट्रेनों में 8 घंटे बाद लोको पायलट बदल दिया जाता है|* अगर ट्रेन रास्ते में हो और शिफ्ट खत्म हो जाए तो अगले स्टेशन पर नया लोको पायलट जिम्मेदारी संभालता है|

Latest News

देर रात रास्ता रोक कर की लूट कोरबा

दिव्या न्यूज़ 18:- कोरबा की कोरबा थाना के ग्राम तिल केजा निवासी योगेश कुमार केवट बुधवार को मानिकपुर...

More Articles Like This