दिव्य न्यूज़ 18 :- कोरबा जिला जेल में अलग मेनू चार्ट तैयार किया गया है, जेल प्रभारी बोले पूजा पाठ की सभी तैयारियां पूरी| जिला जेल प्रभारी अमितेश साहू ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार उपवास रखने वाले कैदियों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई है| उनकी पूजा पाठ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं | इसी तरह कोरबा के कटघोरा जिला जेल में भी नवरात्रि को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है | वहां भी उपवास रखने वाले कैदियों के लिए विशेष फलाहार और पूजा अर्चना की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है|
कोरबा जिला जेल में लगभग 200 महिला और पुरुष कैदी हैं | इनमें से दो महिला और चार पुरुष कैदियों ने नवरात्रि उपवास रखने का प्रस्ताव दिया था| जेल प्रबंधन ने उनके प्रस्ताव के बाद मेडिकल जांच कराई | जिसमें उनकी उपवास रखने की शारीरिक स्थिति की पुष्टि हुई| इसके बाद उन्हें अनुमति दी गई है|
उपवास रखने वाले कैदियों के लिए है एक अलग मेनू चार्ट तैयार किया गया है| इसमें दूध फल आलू टिकिया और साबूदाना शामिल है | जिन्हें समय पर उपलब्ध कराया जाएगा| इसके अलावा पूजा अर्चना के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं| जिससे पूरे 9 दिनों तक जेल परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहेगा|




