जिला अस्पताल में हंगामा इंजेक्शन लगने से 13 महीने के मासूम की मौत धरने परबैठे परिजन|

Must Read

 

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा परिजनों ने गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों का स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है |

oplus_0

[ कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर कथित लापरवाही का मामला सामने आया है जहां 13 महीने की एक बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई वह कोमा में चली गई और चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को वानिया केवट नाम की मासूम को सर्दी बुखार की शिकायत पर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृती शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया था| परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ में उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाया था जिसके तुरंत बाद बच्ची की हालत तेजी से बिगड़ने लगी | गंभीर स्थिति में उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया लेकिन 24 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई |                                                                                               बच्ची की नानी अमृता निषाद के अनुसार शुरुआत में डॉक्टरों ने मसाज और भाप लेने की सलाह दी थी  | बार-बार अस्पताल आने में असुविधा के कारण बच्चीको भर्ती कराया गया| भर्ती के दौरान जब इंजेक्शन लगाया जा रहा था तब बच्ची काफी रो रही थी| मां ने स्टाफ से अनुरोध किया कि पहले बच्चे को शांत कर लिया जाए |लेकिन कथित रूप से उनकी बात नहीं मानी गई परिजनों का दावा है कि इंजेक्शन लगाने वाली छात्रा घबराई हुई लग रही थी |मरीजों की जान खतरे में पड़ रही | इंजेक्शन लगते ही बच्ची की सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई| और वह अचेत अवस्था में चली गई इसके बाद आपातकालीन उपचार शुरू किया गया |लेकिन वह होश में नहीं आ सकी सारी घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं| उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां से अधिकतर इलाज प्रशिक्षु डॉक्टरों और अनुभवहीन स्टाफ के भरोसे किया जा रहा है| जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है|

Latest News

कोरबा के मुड़ापार में गंदगी से लोगों में नाराजगी नालियों को गंदा पानी सड़कों पर फैला

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा के मुड़ा पार में गंदगी से लोगों में नाराजगी कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This