दिव्या न्यूज़ कोरबा 18:- छत्तीसगढ़ राज्यसभा से भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है| मंथन के बाद 7 नाम के पैनल में से 3 नाम सामने आए हैं| इनमें लक्ष्मी वर्मा नारायण चंदेल और डा कृष्णमूर्ति का नाम सामने आया था|| लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया गया है| इससे पहले शुरुआती पैनल में लक्ष्मी वर्मा सरोज पांडे भूपेंद्र सवन्नी किरण बघेल कृष्णमूर्ति बांधी और निर्मल का नाम शामिल था| विचार विमर्श के बाद तीन नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए थे | पार्टी के अंदर लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी| कि इस बार संगठन के लिए राज्यसभा के सामाजिक समीकरण के साथ ही मातृशक्ति को मौका दिया जाए|





