घर की बालकनी मे लगाए यें पौधे ;
Best Scented Flowers for Home: अगर आप अपने घर या बालकनी को रात में मीठी और मनमोहक खुशबू से महकाना चाहते हैं, तो नाइट फ्रेग्रेंट प्लांट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. इन पौधों की सबसे खास बात यह है कि दिन में हल्की खुशबू देने वाले ये पौधे रात होते ही तेज और मादक सुगंध फैलाने लगते हैं, जिसमें रात्रि रानी और नाइट जैस्मिन सबसे लोकप्रिय हैं. इनकी खुशबू इतनी तीव्र होती है कि पूरा घर, बालकनी या गार्डन महक उठता है. इन पौधों को उगाना भी आसान है. ये थोड़ी सी धूप, नियमित पानी और उर्वरक देने से ये अच्छे से बढ़ते हैं. ये न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि प्राकृतिक एयर फ्रेशनर का काम भी करते हैं. अगर आप शांत और सुगंधित रातें चाहते हैं, तो इन रात्रि सुगंधित पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं. हर किसी को घर में हरियाली के साथ ताजगी भरी प्राकृतिक खुशबू चाहिए. वहीं, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो दिन में साधारण लगते हैं, लेकिन शाम ढलते ही उनकी मीठी महक धीरे-धीरे पूरे घर को सुगंधित कर देती है. रात में इनकी खुशबू और भी तीव्र हो जाती है, जिससे माहौल बेहद सुकून भरा और रोमांचक हो जाता है. सबसे खास बात यह है कि इन नाइट फ्रेग्रेंट प्लांट्स को बालकनी या छोटे गार्डन में भी आसानी से उगाया जा सकता रात की रानी का नाम सुनते ही उसकी मीठी और तेज महक याद आ जाती है. यह पौधा खासतौर पर रात के समय अपनी अनोखी सुगंध के लिए जाना जाता है. शाम ढलते ही इसकी खुशबू धीरे-धीरे चारों तरफ फैलने लगती है और रात होते-होते पूरा घर महक उठता है.|
Previous Articleएमपी नगर में 100 हितग्राहियों ने कराई ई-केवाईसी:
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


रातरानी को हल्की धूप पसंद है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती, बस मिट्टी को हल्का नम रखना काफी है. महीने में एक बार जैविक खाद डालने से यह पौधा खूब बढ़ता है और रात भर भरपूर सुगंध बिखेरता रहता है. घर में प्राकृतिक खुशबू चाहते हैं तो रातरानी सबसे बेहतरीन मोगरा के
सफेद फूल देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और इनकी सुगंध मन को गहरी शांति देती है. खास बात यह है कि इसकी महक शाम ढलते ही और रात में और भी तेज हो जाती है. यही वजह है कि लोग इसे बालकनी और छत पर लगाना पसंद करते हैं. सही देखभाल मिलने पर मोगरा आपकी बालकनी को खूबसूरती और मीठी खुशबू से भर देता है. रजनीगंधा के लंबे डंठल पर खिलने वाले सफेद फूल रात में बेहद मनमोहक सुगंध देते हैं. इसे गमले में बल्ब (कंद) से आसानी से लगाया जा सकता है. सही देखभाल मिलने पर यह पौधा कई दिनों तक लगातार अपनी मीठी खुशबू
बिखेरता रहता है. रात के समय इसकी महक पूरे घर को सुकून और ताजगी का अहसास कराएगी |