दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्राम लेमरू के आंगनवाड़ी पहुंचे| कलेक्टर ने बच्चों को किया प्रोत्साहित;- बच्चों की कोशिश पर कलेक्टर ने वेरी गुड कहते हुए सभी बच्चों से ताली बजवाई | एवं स्वयं भी ताली बजाई | कलेक्टर को मुस्कुराते और ताली बजाते देख बच्चों की झिझक दूर हुई| इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों से रंगों के नाम भी पूछे एवं सही जवाब देने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया| उन्होंने अन्य बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया| निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों को आदतों अक्षर ज्ञान रंगों की पहचान और खेलकूद संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली | उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में भी जानकारी ली | कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्ति लता कुजूर से बच्चों के ग्रोथ चार्ट और पोषण ट्रैक्रर में दर्ज जानकारी की समीक्षा की] उन्होंने कुछ बच्चों का वजन भी करवाया| कलेक्टर ने निर्देश दिए की केंद्र में दर्ज सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाए |
oplus_32
[ कलेक्टर के अचानक पहुंचने पर आंगनबाड़ी में मौजूद बच्चे और कार्यकर्ता कुछ पल के लिए अचंभित रह गए| कमरे में कुछ छड़ो के लिए खामोशी छा गई | बच्चों को झिझक को समझते हुए कलेक्टर दुदावत ने मुस्कुराते हुए उनसे एबीसीडी सुनाने को कहा | शुरुआत में कोई बच्चा आगे नहीं आया तभी एक बच्चे ने धीमे से कहा कि उसे आता है| कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित किया और टॉफी का इनाम देने की बात कही| इसके बाद एक बच्चे ने आत्मविश्वास के साथ पूरी एबीसीडी सुनाई |