अनंत इमेजिन सोसाइटी परिसर में शराब पीने से मना करने पर गार्ड से की मारपीट |

Must Read

दिव्य न्यूज 18 :- कोरबा शहर की अनंत इमेजिंन सोसाइटी परिसर में रविवार की देर रात पहुंचे युवकों को गार्ड ने वहां शराब पीने से मना किया| वहां पर युवको ने गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी| मामले की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है|

घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के पास अनंत इमेजिन सोसाइटी परिसर की है | यहां देर रात करीब 2:00 बजे कुछ युवक पहुंचे| और कॉलोनी परिसर में शोर सराबा करते हुए शराब पी रहे थे |

गेट पर तैनात गार्ड रामनारायण ने उन्हें शोर मचाने और शराब पीने से मना किया| इस बात पर शराबी युवकों ने  गार्ड से झगड़ा शुरू कर दिया |

नशे में धुत युवकों ने गार्ड को बहुत मारा|| घटना के बाद घबराया हुआ गार्ड ड्यूटी छोड़कर घर चला गया| गार्ड अभी तक दहशत में है |

Latest News

बिजली बिल समाधान शिविर 60 लोगों ने दिया आवेदन 30 लोगों का बिल घटा |

दिव्य न्यूज़18:- चैतमा पाली ब्लॉक के गांव में बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा...

More Articles Like This