तीजा के लिए बहन को लेने गए भाइयों की मौत:गरियाबंद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला; सिर के उड़े चिथड़े

Must Read

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे में कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। मृतक नगरी के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन को तीजा पर्व के लिए लेने जा रहे थे।

युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे। मृतक दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव दोनों नगरी के रहने वाले हैं, जो कोडो हरदी अपने बहन को तीजा पर्व के लेने के लिए आ रहे थे। दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों युवकों के सिर के चिथड़े उड़ गए। सिर के कुछ हिस्से छिटक कर दूर पड़े हुए थे। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

महाराणा प्रताप नगर में महिलाओं ने अबीर खेल कर मनाया रंगो उत्सव|

दिव्य न्यूज़ 18 :- कोरबा वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में राजपूत महिलाओं ने हरसउल्लास के साथ...

More Articles Like This